दिल्ली में 100 दिनों में बदले हालात: शिक्षा, झुग्गी विकास और बिजली में बड़े फैसले – अशीष सूद

दिल्ली सरकार के गृह, बिजली, शिक्षा व शहरी विकास मंत्री अशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में “100 दिन सेवा के, 100 दिन विश्वास के” अभियान की उपलब्धियां गिनाईं। सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में गरीबों और मध्यम वर्ग की बेहतरी के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

सूद ने बताया कि झुग्गियों के विकास के लिए रिकॉर्ड ₹700 करोड़ का बजट दिया गया है और वादा किया कि दिल्ली में कोई भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। शिक्षा में बदलाव लाते हुए 75 सीएम श्री स्कूल, डिजिटल लाइब्रेरी, एआई-बेस्ड लर्निंग, और लैंग्वेज लैब्स की शुरुआत की गई है। निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए ‘स्कूल ट्रांसपेरेंसी बिल’ लाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 2,500 मकान, जो वर्षों से खाली पड़े थे, उन्हें ₹43 करोड़ की लागत से गरीबों को रहने योग्य बनाया गया है। साथ ही, छात्रवृत्ति, डिजिटल शिक्षा, और निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के ज़रिए शिक्षा को सुलभ बनाया गया है।

बिजली के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी ₹6,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दी गई है। वहीं, बिजली कटौती की घटनाओं में भी लगातार कमी आई है।

सूद ने कहा कि दिल्ली को आदर्श शहर बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ विचार से प्रेरित होकर लिया गया है। ये 100 दिन सिर्फ शुरुआत हैं, असली बदलाव अभी बाकी है।

Leema

Related Posts

आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी