दिल्ली में अवैध सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 94 हजार पैकेट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल ने नशामुक्त दिल्ली अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वसंत कुंज के नंगल देवत इलाके में एक गोडाउन पर छापा मारकर 94 हजार पैकेट अवैध विदेशी सिगरेट बरामद किए हैं। इन सिगरेटों पर न तो वैधानिक चेतावनी अंकित थी और न ही अधिकतम खुदरा मूल्य, जो कि COTPA अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक 22 वर्षीय पारिक्षित है, जो वसंत कुंज का रहने वाला है और इस गोडाउन का मालिक है। दूसरा आरोपी 40 वर्षीय पी.पी. चेंगप्पा कर्नाटक का रहने वाला है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सिगरेट ग्रीस और दुबई जैसे देशों से मंगवाई जाती थीं और दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक फैली तस्करी की बड़ी श्रृंखला में खपाई जाती थीं।

पुलिस ने आरोपी के पास से एलएंडबी, मेफेयर और रिचमंड ब्रांड की बड़ी खेप बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वसंत कुंज साउथ थाने में COTPA एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

यह कार्रवाई दिल्ली को नशामुक्त बनाने के मिशन 2027 की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश