दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और चाकू बरामद

दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की सक्रिय गश्त टीमों ने अलग-अलग इलाकों से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाके में सनसनी फैला दी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो धारदार चाकू और एक देसी पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। तीनों को जहां-जहां से पकड़ा गया, वहां पुलिस लंबे वक्त से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में एचसी राकेश और कांस्टेबल भूपेंद्र गश्त कर रहे थे तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे काबू कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान फिरोज उर्फ भोपू के रूप में हुई है, जो वहीं का रहने वाला है।

इसी तरह मॉडल टाउन इलाके में हेड कांस्टेबल अनीश कुमार और गंगाराम ने परमेेश्वरी पार्क आजादपुर के पास एक युवक को शक के आधार पर रोका। वह भी भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अनुज उर्फ तनुज के रूप में हुई, जिसके पास से भी चाकू बरामद हुआ।

वहीं मुखर्जी नगर इलाके में एएसआई गिर्धारी और हेड कांस्टेबल अमित व अंकित ने धीरपुर इलाके में एक संदिग्ध को पकड़ा। जांच में उसके पास से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में उसकी पहचान आजाद सिंह के रूप में हुई, जो अशोक विहार थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है और 12 आपराधिक मामलों में पहले भी शामिल रह चुका है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि ये कहां-कहां वारदातों में शामिल रहे हैं और इनके साथ कौन-कौन जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अपराधियों पर यह कार्रवाई बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार