दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग तेज़, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पटाखों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। दिल्ली फायर वर्क्स शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात कर इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है और इन्हें धूमधाम से मनाना हमारी परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण के नाम पर पटाखों पर लगाया गया प्रतिबंध न सिर्फ पटाखा कारोबारियों पर भारी पड़ा, बल्कि इस व्यवसाय से जुड़े लाखों परिवारों की आजीविका भी संकट में डाल दी। श्री जैन ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के असली कारण निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं और पराली जलाने से पैदा होने वाला धुंआ हैं, लेकिन कार्रवाई का बोझ केवल पटाखा कारोबारियों पर डाला गया।

संजय जैन ने उम्मीद जताई कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में दिल्ली के नागरिक दशहरा और दीपावली जैसे पर्व एक बार फिर उसी उत्साह से मना पाएंगे, जैसे पहले मनाते थे। उन्होंने कहा कि रामलीला, दीपावली और वैवाहिक समारोहों में आतिशबाज़ी भारतीय संस्कृति की अनोखी छवि को जीवित रखती है। ऐसे में पटाखों पर से प्रतिबंध हटाकर न सिर्फ परंपराओं को संरक्षित किया जा सकता है, बल्कि लाखों परिवारों के लिए रोजगार का रास्ता भी खुल सकता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के मनीष कौशिक, मनोज जैन, जयकिशन वशिष्ठ, राजेश भारद्वाज, रवि कौशिक और गुरुग्राम से अशोक तनेजा भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से मांग की कि दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर लगे प्रतिबंध को जल्द हटाया जाए ताकि त्योहारों की रौनक और रोज़गार दोनों कायम रह सकें।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’