बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े ग्रेनेड अटैक के आरोपी करणबीर गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 22 वर्षीय करणबीर उर्फ करण को गिरफ्तार किया है। करणबीर पंजाब के गुरदासपुर जिले के किला लाल सिंह थाने पर हुए सनसनीखेज ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

स्पेशल सेल की न्यू दिल्ली रेंज की टीम ने इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक कुमार भड़ाना के नेतृत्व में एसीपी श्री हृदय भूषण और श्री राहुल विक्रम की निगरानी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने करणबीर को 26 जुलाई को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया। करणबीर पर स्पेशल सेल थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अप्रैल 2025 में पंजाब के बटाला में किला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई से पहले 22 जुलाई को इंदौर, मध्यप्रदेश से एक और आरोपी आकाशदीप उर्फ बाज को भी पकड़ा था। आकाशदीप भी उसी ग्रेनेड अटैक में शामिल था। हमले के बाद बब्बर खालसा से जुड़े हैप्पी पासिया, मन्नू अगवान और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ली थी और दिल्ली को भी धमकी दी थी।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि करणबीर 12वीं पास है और वह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे बब्बर खालसा के संचालक से लगातार संपर्क में था। उसने बताया कि उसने साल 2024 में पश्चिम एशिया के एक देश की यात्रा भी की थी, जहां उसे आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंडिंग मिली। इतना ही नहीं, ग्रेनेड हमले को अंजाम देने आए दो लोगों को करणबीर ने अपने घर में पनाह भी दी थी। करणबीर का भाई गुरसेवक पहले ही इस केस में गिरफ्तार हो चुका है।

फिलहाल एनआईए इस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है और पुलिस इस आतंकी नेटवर्क के बाकी तारों को जोड़ने में जुटी है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को आतंकी साजिशों पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार