नरेला मर्डर केस का फरार किंगपिन काबू, क्राइम ब्रांच ने सफियाबाद से दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नरेला में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजय उर्फ अक्षय खत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कुख्यात अपराधी है और उस पर पहले से ही लूट और वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच आरके पुरम टीम के इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में एसआई अमित, हेमंत कुमार, प्रमोद, मुकेश सिंह और एएसआई सिद्धार्थ, रामदास समेत कई कर्मियों ने एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में यह गिरफ्तारी की। आरोपी को दिल्ली के नरेला इलाके में सफियाबाद मोड़ के पास से पकड़ा गया, जहां वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर छुपा हुआ था।

घटना 20 दिसंबर 2024 की है, जब शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश ने पुलिस को बताया था कि वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ नरेला स्थित घर पर था। उसी दौरान अजय उर्फ अक्षय, रवि उर्फ कैदी, आशीष और साहिल जबरन घर में घुसे और हिमांशु पर चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अजय तब से फरार था।

पुलिस के मुताबिक अजय की उम्र 23 साल है और वह हरियाणा के सफियाबाद गांव का रहने वाला है। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है लेकिन किशोरावस्था में ही गलत संगत में पड़ गया और नशे की लत में अपराध की दुनिया में उतर गया। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने पहले नरेला में अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूटपाट की और बाद में जमानत पर बाहर आने के बाद हिमांशु की हत्या की साजिश रची।

क्राइम ब्रांच को हाल ही में अजय की दिल्ली-एनसीआर में मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। गैर-जमानती वारंट भी पहले ही जारी हो चुका था। इसके बाद टीम ने लगातार निगरानी कर 25 जुलाई को आरोपी को धर दबोचा।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

  • Leema

    Related Posts

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की दरियागंज थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल झपटा…

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    • By Leema
    • February 20, 2026
    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    • By Leema
    • February 20, 2026
    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    • By Leema
    • February 20, 2026
    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    • By Leema
    • February 20, 2026
    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    • By Leema
    • February 20, 2026
    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त