पिकनिक हट पार्क स्नैचिंग केस सुलझा, आदतन अपराधी विकास उर्फ छोटी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

नई दिल्ली। उत्तरी-पश्चिमी जिले की भारत नगर थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ छोटी के रूप में हुई है, जो पहले भी चोरी, लूट और झपटमारी के 13 मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को अशोक विहार के पिकनिक हट पार्क में सुबह 11:30 बजे के करीब प्रेम अग्रवाल टहल रहे थे, तभी पीछे से दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन और 1200 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद भारत नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई सूर्यकांत, कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल आशाराम की टीम का गठन किया गया। टीम ने इंस्पेक्टर राम किशोर (एसएचओ भारत नगर) और एसीपी अशोक विहार श्री आकाश रावत की देखरेख में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर पार्क के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लोकल इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर कई जगह छापेमारी की गई। इसी दौरान पिकनिक हट पार्क के पास से विकास उर्फ छोटी को धर दबोचा गया।

पूछताछ में विकास ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह आसान पैसे कमाने के लिए लगातार झपटमारी और चोरी करता रहा है।

पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुटी है और यह भी खंगाला जा रहा है कि वह हाल ही में किन अन्य वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में यह गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’