चाकूबाज़ी की वारदात में फरार पांच आरोपी पकड़े, डेढ़ घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के दयालपुर इलाके में चाकूबाज़ी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर अपराधी (CCL) भी शामिल हैं। वारदात 27 और 28 जुलाई की दरम्यानी रात चांदू नगर स्थित बिहारी मोहल्ले में हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक के दोस्त ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त समीर और दो अन्य के साथ चांदू नगर किसी से मिलने गया था। वहीं उनकी एक दूसरे गिरोह से कहासुनी हो गई और बातों-बातों में समीर पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल समीर को पहले जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और दयालपुर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नूरन (18), अदनान (21) और मोहम्मद सलमान (19) के अलावा दो किशोर अपराधी भी शामिल हैं।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चार और चाकू भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात की असली वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन शामिल था।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश