दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी, एक साल से था फरार

पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रोहित उर्फ भूरी (27) को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी इस आरोपी को कोर्ट ने पहले ही घोषित कर रखा था। वह लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त 2025 को पुलिस को एक पुख्ता सूचना मिली कि रोहित उर्फ भूरी इलाके में आने वाला है। इससे पहले टीम ने पूरे हफ्ते तक उसकी लोकेशन और मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी। इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक की अगुवाई और एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल हेमंत, हेड कांस्टेबल विनीत और हेड कांस्टेबल नरेश की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।

रोहित पर मईूर विहार थाने में 2018 का आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिसमें वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार था। कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और वह मईूर विहार व पांडव नगर थाना क्षेत्रों में कई वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार