दिल्ली के पहाड़गंज में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने नबी करीम थाना क्षेत्र से एक शातिर स्नैचर को दबोच लिया है। आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का छीना गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

घटना 16 अगस्त 2025 की है, जब बिहार के किशनगंज निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पहाड़गंज इलाके में उसका मोबाइल फोन अज्ञात युवक ने झपट लिया। इस पर 17 अगस्त को थाना नबी करीम में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई नीरज राठी, एसआई सोनू, हेड कांस्टेबल एम.पी. सिंह और कॉन्स्टेबल संजय की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने एसीपी पहाड़गंज और SHO नबी करीम की देखरेख में DBG रोड, मुल्तानी ढांडा और आसपास के होटलों की कई CCTV फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी का सहारा लेकर आरोपी की तलाश तेज की गई।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान राहुल उर्फ थापा के रूप में हुई, जो मूल रूप से बलजीत नगर, दिल्ली का रहने वाला है। राहुल पहले भी नबी करीम थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूटपाट के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर छूटा था। 19 अगस्त को उसकी मोबाइल लोकेशन कुतुब रोड स्थित नीमवाला चौक के पास ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय शिकायतकर्ता का सैमसंग मोबाइल फोन भी उसके पास से बरामद हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र 19 साल है और उसके खिलाफ पहले भी थाना नबी करीम में लूट का मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन