अंबेडकर नगर पुलिस की सतर्कता से 4.994 किलो गांजा जब्त, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली जिले की अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक ड्रग सप्लायर को धर दबोचा और उसके कब्जे से करीब 5 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान 58 वर्षीय सनमुगम के रूप में हुई है, जो मदनगीर इलाके का रहने वाला है।

मामला 12 सितंबर का है, जब एएसआई पंकज राजोरा, हेड कॉन्स्टेबल वसीम, हेड कॉन्स्टेबल अशोक, कॉन्स्टेबल संजय और कॉन्स्टेबल संदीप इलाके में पेट्रोलिंग पर थे। टीम जब मदनगीर के पास पहुंची तो उन्होंने एक शख्स को काले बैग के साथ तेज़ी से भागते हुए देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया।

जब उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके बैग की जांच करने पर 4.994 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इलाके में स्ट्रीट-लेवल ड्रग सप्लाई चेन का हिस्सा था और स्थानीय स्तर पर गांजा बेचने का काम करता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस अवैध कारोबार में किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार