क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: कुछ घंटों में सुलझा स्नैचिंग का मामला, आदतन अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट जिला टीम ने तेज़ी और चुस्ती दिखाते हुए जहांगीरपुरी इलाके में हुई एक स्नैचिंग की वारदात को महज़ कुछ घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें से एक बाल अपचारी (CCL) है। वहीं दूसरा आरोपी राहुल उर्फ चुहिया (24) आदतन अपराधी निकला, जो पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस ने पीड़ित का छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

मामला 16 सितंबर की रात का है। डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाला पीड़ित जब ड्यूटी ख़त्म कर भलस्वा चौक से घर की ओर लौट रहा था, तभी वह मोबाइल पर बात करते हुए जहांगीरपुरी के के-ब्लॉक स्थित मदर डेयरी के पास पहुंचा। इसी दौरान दो बदमाशों ने अचानक उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

इसी बीच गश्त पर मौजूद हेड कांस्टेबल पुनीत और कांस्टेबल कुलदीप को सूचना मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें आईटीआई झुग्गियों के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी इलाके में आसान शिकार की तलाश में घूम रहे थे और वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी राहुल उर्फ चुहिया ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पहले भी एक एक्साइज एक्ट मामले में शामिल रह चुका है और जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपराध की राह पर चल पड़ा। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं यह गिरोह अन्य वारदातों में भी शामिल तो नहीं है।

डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में गश्त और सर्च अभियान को और मज़बूत किया जा रहा है ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन