सोनिया विहार में तीन कुख्यात स्नैचर दबोचे, हथियार और मोबाइल बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार इलाके में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सोनिया विहार की टीम ने तीन कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार स्नैच किए गए मोबाइल फोन, एक बटनदार चाकू और वारदातों में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

14 सितंबर को सोनिया विहार थाने में दर्ज हुई एक शिकायत के अनुसार, एक महिला से टोल टैक्स बूथ के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। इसी तरह 16 सितंबर को अन्नपूर्णा मंदिर के पास एक युवती का मोबाइल छीन लिया गया। दोनों मामलों की गंभीरता और समानता को देखते हुए थाना सोनिया विहार के SHO इंस्पेक्टर संजय प्रकाश भट्ट ने एसीपी/खजूरी खास श्री यतिन शर्मा, आईपीएस की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए हेमंत उर्फ मोनू पंडित (21) और विकास (26) को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने 14 सितंबर की वारदात कबूल की और खुलासा किया कि छीना गया फोन एक राहगीर को बेच दिया गया था। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (DL-5SDF-9137) भी बरामद की गई।

आगे की जांच में पुलिस ने इनके तीसरे साथी राजेश (32) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 16 सितंबर को छीना गया मोबाइल फोन और दूसरी मोटरसाइकिल (DL-14SR-8967) जब्त की गई। जांच में यह भी सामने आया कि हेमंत पहले भी दो स्नैचिंग मामलों में शामिल रहा है, जबकि राजेश पर पहले एक लूट का केस दर्ज है।

उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस लगातार इलाके में अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन