रामलीला मेले में गुम हुआ मासूम, द्वारका पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2025।
द्वारका जिले की पुलिस ने ऑपरेशन “मिलाप” को आगे बढ़ाते हुए “खोया-पाया मिशन” के तहत मानवीय संवेदनशीलता की एक अनूठी मिसाल पेश की। रामलीला मेले में बिछड़ा एक 5 साल का मासूम बच्चा पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद अपनी मां की गोद में लौट आया।

घटना 29-30 सितंबर की रात की है, जब बिहार दरभंगा का रहने वाला एक बच्चा द्वारका सेक्टर-10 रामलीला मेले में भीड़ के बीच गुम हो गया। बच्चा लगातार रो रहा था और अपनी बात ठीक से बता भी नहीं पा रहा था। तभी चौकी इंचार्ज एसआई रजत मलिक और हेड कांस्टेबल कमलेश ने बच्चे को गोद में उठाकर पूरे मेले में परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने मासूम को दुलार कर शांत किया और उसके अधूरे शब्दों से सुराग तलाशने की कोशिश की।

पुलिस ने मेले में मौजूद अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए संदेश प्रसारित कराया और पार्किंग क्षेत्र में भी खोजबीन जारी रखी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला, जो सड़क पर बेसहारा अपने लख्ते जिगर की तलाश में भटक रहे थे। मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े जब उसने अपने बेटे को सकुशल अपनी गोद में पाया।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह (IPS) ने जिले भर की रामलीलाओं में “खोया-पाया केंद्र” स्थापित किए हैं, जहां पुलिसकर्मी खोए हुए बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और डिजिटल स्क्रीन का उपयोग कर तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं ताकि सूचना तुरंत परिवार तक पहुंचे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन