दिल्ली में पटाखों का काला धंधा, क्राइम ब्रांच ने तीन सप्लायर्स को दबोचा, 914 डिब्बे जब्त

दिल्ली क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने राजधानी में प्रतिबंधित पटाखों की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 914 डिब्बे अवैध पटाखों के अलग-अलग स्थानों से बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगवती प्रसाद, उसके बेटे तरुण सिंगल और राजीव गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के बाद एएसआई रतन और उनकी टीम ने पूरे मामले को खंगाला। जांच में सामने आया कि भगवती प्रसाद गुपचुप तरीके से पूर्वी दिल्ली और ट्रांस यमुना इलाकों में प्रतिबंधित पटाखों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने एक ग्राहक बनकर उससे डील की और मंडोली इलाके में डिलीवरी के बहाने जाल बिछाया। देर रात करीब 11:45 बजे मंडोली के बैंक कॉलोनी रोड पर एक स्कूटी सवार को रोका गया। स्कूटी पर भगवती प्रसाद और उसका बेटा तरुण मौजूद थे। दोनों को तुरंत पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे नंद नगरी फाटक के पास एक दुकान चलाते हैं, जहां पटाखे रखे गए हैं। छापेमारी में वहां से 71 डिब्बों में 13 किस्म के पटाखे मिले। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राजीव गोयल के गोदाम पर दबिश दी। वहां से 818 डिब्बे और 17 प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में राजीव गोयल ने कबूल किया कि उसने ये पटाखे मेरठ से खरीदे थे।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि तीनों आरोपी बड़े पैमाने पर सप्लाई नेटवर्क चला रहे थे और त्योहारों से पहले भारी मात्रा में माल स्टॉक कर रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी