सिर्फ़ 14 घंटे में शाहदरा पुलिस ने पकड़ी दुकानों में सेंध लगाने वाली गैंग, चोरी की नकदी और बाइक बरामद

नई दिल्ली। विवेक विहार थाना क्षेत्र की बाजार में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शाहदरा ज़िले की पुलिस ने महज़ 14 घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इलियास उर्फ़ सैफ़ अली (24) निवासी शालीमार गार्डन, गाज़ियाबाद और फ़र्ज़ान उर्फ़ नटा (23) निवासी नई सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

मामला 23 और 24 अक्टूबर की रात का है, जब विवेक विहार फेज़-1 के बी-ब्लॉक मार्केट में आठ दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की गई थी। प्राइम कलेक्शन नामक दुकान से करीब ₹5200 नकद और कुछ बिल चोरी हुए थे। शिकायत दर्ज होते ही जांच की जिम्मेदारी एसआई मंवेन्द्र को सौंपी गई।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और एसीपी मोहन सिंह की देखरेख में बनी क्रैक टीम ने इलाके के दो सौ से ज़्यादा CCTV और ANPR कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि दो युवक रात करीब 12:40 बजे एक नीली सुपर स्प्लेंडर बाइक से मार्केट पहुंचे और एक घंटे तक दुकानों में सेंध लगाते रहे।

तकनीकी व मैनुअल सर्विलांस और दिल्ली पुलिस के ICJS और सहायक ऐप की मदद से दोनों की पहचान कर ली गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ईदगाह, सीमापुरी के पास जाल बिछाकर दोनों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चोरी की ₹590 नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी रात के समय मार्केट का निरीक्षण कर दुकानों की निगरानी करते थे। पुलिस गश्त और पब्लिक की हलचल देखकर एक साथी बाहर चौकसी करता, जबकि दूसरा शटर तोड़कर भीतर घुसता था। मौका मिलते ही दोनों वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते थे।

आरोपी इलियास पहले भी दंगा और लूट जैसे चार मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि फ़र्ज़ान पर हत्या के प्रयास समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा कि पुलिस टीम ने तत्परता से काम करते हुए 14 घंटे में गैंग का पर्दाफाश कर क्षेत्र में भरोसा बहाल किया है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश