अच्छे शासन की आत्मा है जन संवाद: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में की जन सुनवाई


दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों की समस्याएं और सुझाव सुनने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जन सुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए, ताकि जनता को उनका हक और सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म करना है, ताकि शासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-संवेदनशील बन सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जन संवाद ही अच्छे शासन की आत्मा है। जनता से जुड़ना, उनकी बातें सुनना और उनके समाधान देना — यही लोकतंत्र की सच्ची पहचान है।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसी जन सुनवाई न केवल सरकार को जनता के और करीब लाती है, बल्कि सुशासन के संकल्प को और मजबूत बनाती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित यह जन सुनवाई दिल्ली सरकार के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से सरकार सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंत में कहा कि उनकी सरकार हर नागरिक की आवाज सुनने और उसे समाधान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि अच्छा शासन वही है जो जनता के विश्वास से चलता है।

  • Leema

    Related Posts

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत की प्राचीन पहचान केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में भी विश्व को दिशा देने वाली रही है। आज उसी परंपरा को आधुनिक युग…

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता का एक बार फिर लोहा मनवाते हुए प्रसिद्ध स्पाइन और रीजनरेटिव मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरज जैन ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित WIRM World…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल