गिरीश निशाना को वायु सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र

नई दिल्ली। डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता गिरीश निशाना को दूरदर्शन समाचार में सेवा के दौरान उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, उच्च कार्यकुशलता एवं सराहनीय योगदान के लिए वायु सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारतीय वायु सेना से जुड़े विषयों पर उनके प्रभावशाली, तथ्यपरक और राष्ट्रहित में किए गए पत्रकारिता कार्य के लिए प्रदान किया गया।

गिरीश निशाना वर्ष 2004 से डीडी न्यूज़ में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। अपने दो दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में उन्होंने भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौ सेना से संबंधित अनेक विशेष कार्यक्रमों और रिपोर्ट्स का निर्माण किया है, जिन्हें दर्शकों द्वारा व्यापक सराहना मिली है। इसके अलावा राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) पर आधारित पत्रकारिता में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है और अब तक वे एनसीसी से जुड़े प्रशिक्षण, शिविरों व उपलब्धियों पर हजारों समाचार स्टोरीज़ कर चुके हैं।

इस सम्मान को लेकर निशाना परिवार में खुशी का माहौल है। गिरीश निशाना की माता माया देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “गिरीश का बचपन से ही सेना के प्रति विशेष लगाव रहा है। वे स्काउट से लेकर एनसीसी तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। आज उन्हें वायु सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र मिलना हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”

वायु सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाना न केवल गिरीश निशाना की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह दूरदर्शन समाचार और सरकारी प्रसारण पत्रकारिता की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को भी सुदृढ़ करता है। उनके इस सम्मान पर मीडिया जगत, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    One thought on “गिरीश निशाना को वायु सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र”

    1. I have been exploring for a little bit for any high-quality articles or blog posts in this kind of house . Exploring in Yahoo I at last stumbled upon this site. Reading this info So i’m glad to exhibit that I have a very good uncanny feeling I came upon just what I needed. I so much indubitably will make certain to don’t disregard this website and give it a glance on a continuing basis.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन