संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, प्रदूषण पर चर्चा से भाग रही है विपक्ष की नेता: रविंदर इंद्राज सिंह

नई दिल्ली, 8 जनवरी 2026।
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री रविंदर इंद्राज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि संतों के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश संतों की भूमि है और जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है, उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं हो सकता।

श्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों की आत्मा है। उनके खिलाफ की गई किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

प्रदूषण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता सब देख रही है और समझ रही है कि विपक्ष इस गंभीर समस्या को लेकर कितना संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने 11 वर्षों तक दिल्ली के प्रदूषण को नजरअंदाज किया, वही आज राजनीति कर रही है। जब मौजूदा सरकार प्रदूषण जैसे गंभीर विषय पर चर्चा और समाधान चाहती है, उस समय नेता प्रतिपक्ष का गोवा दौरे पर जाना यह दर्शाता है कि उन्हें जनसमस्याओं से ज्यादा राजनीति में दिलचस्पी है।

अतिक्रमण हटाने को लेकर हो रही राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर या निजी स्वार्थ के लिए अतिक्रमण को बढ़ावा देना किसी भी हालत में उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण आम जनता को होने वाली परेशानी और न्यायालय के आदेशों के पालन के तहत प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर राजनीति करना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।

समाज कल्याण मंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार जनहित, कानून और संविधान के दायरे में रहते हुए काम कर रही है और किसी भी प्रकार के गलत कृत्य या अपमानजनक बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पिछले कुछ समय से…

    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस की सतर्कता ने एक कुख्यात बदमाश को दबोच लिया। आनंद पर्वत थाने का घोषित बद कैरेक्टर (BC) विनोद उर्फ टीनू को शादीपुर फ्लाईओवर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    • By Leema
    • March 17, 2026
    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 17, 2026
    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    • By Leema
    • March 17, 2026
    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    • By Leema
    • March 16, 2026
    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    • By Leema
    • March 16, 2026
    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 15, 2026
    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई