सोशल मीडिया अलर्ट बना जीवन रक्षक, दिल्ली पुलिस की तत्परता से 19 वर्षीय युवक की बची जान

नई दिल्ली, 22 जनवरी 2026।
दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया कंट्रोल रूम (SMCR) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही समय पर उठाया गया कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है। 21 जनवरी की शाम 6:32 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर एक यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग कर सूचना दी कि उसका एक परिचित, 19 वर्षीय युवक, टेलीग्राम चैट के दौरान आत्महत्या करने की बात कह रहा है। युवक ने प्रेम संबंधों से उपजे मानसिक तनाव के चलते रेलवे ट्रैक पर जान देने की आशंका जताई थी और पोस्ट में उसका नाम व मोबाइल नंबर भी साझा किया गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया कंट्रोल रूम हरकत में आ गया। गंभीरता को समझते हुए टीम ने तुरंत संबंधित थानों से समन्वय स्थापित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होने की संभावना थी, लेकिन त्वरित जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। इसके बाद एसएमसीआर ने तत्काल यह जानकारी वहां के थाना प्रभारी तक पहुंचाई।

थाना हजरत निजामुद्दीन के एसएचओ इंस्पेक्टर शंभू नाथ अपनी टीम के साथ बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। युवक को समझाइश और काउंसलिंग दी गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया गया, जो जेतपुर, दिल्ली के निवासी हैं।

यह घटना न सिर्फ दिल्ली पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सोशल मीडिया आज केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन रक्षक प्लेटफॉर्म भी बन चुका है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन