भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला केयरटेकर ने परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया और नकदी चोरी कर फरार हो गई। आउटर जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को वारदात के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक घर में नियुक्त महिला केयरटेकर ने 30 से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। परिवार ने बताया कि घर की 59 वर्षीय बीमार महिला की देखभाल के लिए ऑनलाइन एजेंसी के माध्यम से केयरटेकर को नियुक्त किया गया था। ज्वाइन करने के पहले ही दिन उसने खाना बनाया और परोसा, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और खाने के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेजे गए। पीड़ितों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर थाना पश्चिम विहार ईस्ट में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन बरेली में ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि पहले नोएडा में केयरटेकर के तौर पर काम करते हुए उसने नींद की गोलियां चुराई थीं और उसी योजना के तहत इस घर में खाने में गोलियां मिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर 20 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी रकम की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार एक बच्ची ने खाना नहीं खाया था और घर की बुजुर्ग महिला को आरोपी की गतिविधियों पर शक हो गया था, जिससे बड़ी वारदात टल गई। आउटर जिला पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और एजेंसी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला द्वारा अपराध पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अशोक विहार स्थित मंथन हॉल में…

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिव्यांग और मानसिक रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा