दिल्ली में नकली Levi’s फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 1400 से ज्यादा सामान बरामद

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांडेड कपड़ों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। Levi’s के नाम पर चल रही फर्जी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मौके से भारी मात्रा में नकली जींस व अन्य सामान बरामद किया है।

डीआईयू/नॉर्थ-वेस्ट टीम को शिकायत मिली थी कि इलाके में Levi’s ब्रांड के नकली उत्पाद बनाए और बेचे जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुख्ता सूचना के आधार पर 25 मार्च को रामपुरा गांव में छापेमारी की गई, जहां से प्रमोद यादव, अमर प्रसाद और मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को फैक्ट्री से 1125 नकली जींस, 300 अधूरी जींस, 579 ब्रांडेड स्टिकर, 130 बेल्ट और 285 पॉकेट पीस के अलावा तीन सिलाई मशीनें भी मिलीं, जिनका इस्तेमाल नकली उत्पाद बनाने में किया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से नकली ब्रांडेड सामान तैयार कर लोकल मार्केट में बेच रहे थे और इससे अवैध मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस के सामने वे किसी भी तरह के वैध दस्तावेज या अधिकृत अनुमति पेश नहीं कर सके।

इस संबंध में केशव पुरम पुलिस स्टैशन में ट्रेड मार्क्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी ब्रांड कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार