गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली के गोल्फ लिंक इलाके में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में घर में हाल ही में रखा गया घरेलू नौकर ही मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

17 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना में आरोपी नौकर ने घर का मुख्य गेट खुला छोड़ दिया, जिससे उसके 5-6 साथी अंदर घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों को धमकाकर गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कई टीमों का गठन किया और CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और वाहन की पहचान के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी मारुति अर्टिगा कार से फरार हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस करते हुए मुंबई और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मुंबई से दो मुख्य आरोपी और उत्तर प्रदेश से एक अन्य आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डू कुमार कमात, रमण कमात और अमित सिंह उर्फ गब्बर शामिल हैं, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन