LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 मार्च 2026।
दिल्ली में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जनता से शांत रहने की अपील करते हुए स्पष्ट कहा कि राजधानी में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।

मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के कारण कुछ दबाव जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन दिल्ली में गैस की उपलब्धता पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अफवाहें और भ्रामक बातें लोगों में अनावश्यक घबराहट पैदा कर रही हैं, जिससे जमाखोरों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए दिल्ली सरकार ने पुलिस, वेट्स एंड मेजर्स तथा फूड एंड सप्लाई विभाग की करीब 70 टीमों को तैनात किया है। ये टीमें बाजारों में स्टॉक की जांच कर रही हैं और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

सिरसा ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत 19 किलोग्राम के सिलेंडरों की नियंत्रित आपूर्ति अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, रेस्तरां और डेयरी जैसे आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कमी न हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद इस पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं और सरकार हर घर तक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली पूरी तरह सुरक्षित है और किसी को भी एलपीजी की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी किसी तरह की अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत हेल्पलाइन पर जानकारी दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन