SAU ने शुरू की 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया, नए कोर्स और वर्चुअल कैंपस का ऐलान

नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए बी.टेक, एमबीए, एमसीए, एकीकृत बीएस-एमएस, बीबीए-एमबीए, कार्यकारी पीएचडी और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की है।

SAU के अध्यक्ष प्रो. के. के. अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा में नए मानक स्थापित कर रहा है। नए कोर्स शुरू करने के साथ-साथ वर्चुअल कैंपस की शुरुआत भी समावेशी और नवाचारपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अलावा, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (CSE) में बी.टेक को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे स्पेशलाइजेशन के साथ पेश किया जा रहा है। गणित और कंप्यूटिंग में भी बी.टेक की शुरुआत की गई है।

SAU के उपाध्यक्ष प्रो. पंकज जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष विभिन्न कोर्सेज के लिए 1,300 सीटें बढ़ाई हैं, जिससे अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्नातक छात्रों के लिए एक वर्षीय मास्टर प्रोग्राम की शुरुआत भी की गई है, जो कम समय में उच्च शिक्षा हासिल करने का बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा, कार्यकारी एमबीए और कार्यकारी पीएचडी जैसे कार्यक्रम भी पेश किए गए हैं, जिससे कामकाजी पेशेवर अपने करियर को आगे बढ़ा सकें।

SAU में प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षा और भारत में CUET, JEE मेन्स, CAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के अंकों के आधार पर होगी। अन्य सार्क देशों के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा दी गई है।

डॉ. कविता खन्ना, प्रवेश एवं परीक्षा निदेशक, ने बताया कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए SAU ने वर्चुअल कैंपस की शुरुआत की है, जहां ऑनलाइन डिग्री और सर्टिफिकेट प्रोग्राम उपलब्ध होंगे।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए www.sau.int पर विजिट करें।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी