U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

नई दिल्ली।श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) द्वारा आज कांस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली मेंं U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओ के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, अभिभावक तथा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अरूण सिंह सांसद(राज्यसभा) एवं राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में योगेंद्र चांदोलिया सांसद लोकसभा, संतोष यादव पूर्व उपाध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा), एस पी वर्मा चेयरमैन वेदांता IAS अकादमी, थान सिंह यादव प्रमुख दिल्ली पंचायत संघ ओर सतीराम यादव चेयरमैन (BTW ग्रुप) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सिविल सेवा में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि समाज के युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष यादव पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा विधान सभा की रही।
इस मौके पर राज्य सभा सांसद अरूण सिंह ने कहा की सिविल सर्विस में चयनित बच्चो के माता-पिता का भी सम्मान व आदर जिनकी मेहनत ओर बच्चो को संस्कार के साथ यहां तक पहुँचाया है।

कार्यक्रम के संयोजक जगदीश यादव पूर्व अध्यक्ष, ओबीसी आयोग, दिल्ली सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री कृष्णा यादव महासभा) ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा भविष्य में भी समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव ने भी युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जगदीश यादव
अध्यक्ष – श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.)

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘महावीर कथा 3.0’ आध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम बनकर उभरा, जहां भगवान महावीर के 2625 वर्ष पुराने संदेशों को नई पीढ़ी तक…

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    माननीय श्री न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डीएसएलएसए, तथा श्री राजीव बंसल, माननीय सदस्य सचिव, डीएसएलएसए के कुशल मार्गदर्शन में 05 अप्रैल 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद