अपने अंदर उन्नत विचारों और नव निर्माण की सोच आरंभ करें : अमन गुप्ता, सह-संस्थापक बोट

कार्यक्रम में 12,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थिति दर्ज की। पद्मश्री प्रो. दिनेश सिंह, अध्यक्ष श्री यश देव गुप्ता, प्रति कुलाधिपति अभिषेक गुप्ता, कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने संबोधित किया कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह नेआगे कहा माता पिता की उनसे बहुत उम्मीदें होती है, जिसको कभी झुकने मत देना
के. आर. मंगलम् विश्वविद्यालय ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम “आरंभ” को बड़े जोश, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। विश्वविद्यालय द्वारा“आरंभ: एम्ब्रेसिंग न्यू होराइजन्स” नामक कार्यक्रम का आयोजन नवागंतुकों का स्वागत करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में 12,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थिति दर्ज की। आरंभ के मुख्य अतिथि श्री अमन गुप्ता, बोट के सह-संस्थापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘आप सभी आज से अपनी शिक्षा जीवन का नया आरंभ कर रहें है, जिसके लिए जरूरी है कि आप अपने अंदर उन्नत विचारों और नव निर्माण की सोच का भी आरंभ करें ताकि आपकी शिक्षा यात्रा का आशीर्वाद आपके साथ सभी को मिलें। आप सभी को जीवन में कभी हार से निराश नहीं होना, हार हमें जीवन में कठिन समय के लिए तैयार करती है।
दरअसल यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम पद्मश्री प्रो. दिनेश सिंह, कुलाधिपति, के. आर. मंगलम विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि, शिक्षा आपके अंदर नए विचारों का सृजन करती है, शिक्षा का मुख्य ध्येय होता है आत्मज्ञान- खुद को पहचाने का, जिसमें के आर मंगलम विश्वविद्यालय आपके साथ खड़ा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने नवागंतुको छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आपका आगमन हमारे लिए एक गर्व और उत्साहपूर्ण पल है। इस मौके पर के. आर. मंगलम्विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री यश देव गुप्ता, प्रति कुलाधिपतिश्री अभिषेक गुप्ता, निदेशक श्री रोहित गुप्ता, कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह, कुलसचिव डॉ राहुल शर्मा, के.आर. मंगलम्विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के संकाय अध्यक्ष और संकाय सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने कहा कि, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का अकादमिक ज्ञान के साथ व्याहारिक ज्ञान, विभिन्न सांस्कृतिक एवम् कौशल विकास के कार्यक्रमों द्वारा सर्वांगीण विकास किया जाएगा। कुलपति ने आगे कहा कि, बच्चों के अंदर आकांक्षाए होती है और माता पिता की उनसे बहुत उम्मीदें होती है, जिसको कभी झुकने मत देना, हम विश्वविद्यालय के रूप में आपके सपनों को पूरा करने में भरकस प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रो. वरुणा त्यागी, डीन एकेडमिक अफेयर्स ने विद्यार्थियो को बताया कि वो कैसे विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, क्लब्स, संगठनों और समृद्ध संसाधनोंका हिस्सा बन सकते हैं। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ राहुल शर्मा के धन्यवाद संबोधन में कहा कि, दीक्षांरभ कार्यक्रमविद्यार्थियों और उनके परिवारों की सभी शैक्षणिक जिज्ञासाओं के बारे में चर्ची की।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद