अवैध शराब तस्करी में लिप्त दो अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, 1800 से ज्यादा क्वार्टर बरामद

दिल्ली के द्वारका जिले की एएटीएस टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस ने लगातार दो ऑपरेशनों में कुल 1834 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की है। तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी भी कब्जे में ली गई है।

द्वारका जिला डीसीपी के निर्देश पर जिले में संगठित अपराध और सीमा पार से आने वाली अवैध आपूर्ति पर सख्ती से नजर रखने के लिए एएटीएस को विशेष टास्क दिया गया था। इसी क्रम में इंस्पेक्टर मनीष यादव के नेतृत्व में और एसीपी ऑप्स राम अवतार की देखरेख में टीम ने गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई शुरू की।

पहले ऑपरेशन में 11 जुलाई की रात को पुलिस को स्विफ्ट कार से अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की जानकारी मिली। टीम ने बहादुरगढ़–नजफगढ़ रोड स्थित झरोदा कलां के पास नाका लगाया और गाड़ी को रोक लिया। चालक भागने की कोशिश में था लेकिन टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है जो बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है और फिलहाल मुंडका, दिल्ली में रहता है। उसके पास से 28 कार्टन यानी 1440 क्वार्टर शराब बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बहादुरगढ़, हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था।

दूसरे ऑपरेशन में 10 जुलाई को पुलिस टीम ने काकरोला गांव, सेक्टर 16ए द्वारका के पास मेट्रो लाइन यार्ड के नजदीक एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पकड़ा। आरोपी राकेश पहले भी तीन बार शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है। उसके पास से आठ कार्टन यानी 394 क्वार्टर शराब और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में उसने भी बहादुरगढ़ से शराब लाकर दिल्ली में बेचने की बात स्वीकार की।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके। द्वारका पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में अवैध तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ