इंटरस्टेट ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की कारें बरामद

दिल्ली पुलिस नॉर्थ जिले की रूप नगर थाना टीम ने कार चोरी करने वाले एक इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 चोरी की गाड़ियां, एक वारदात में इस्तेमाल कार, डुप्लीकेट चाबी बनाने की मशीन और 25 नकली रिमोट कार चाबियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद (23) और अभिमन्यु उर्फ मनु (34) के रूप में हुई है, दोनों अलीपुर इलाके के रहने वाले हैं।

13 जुलाई को शक्ति नगर निवासी अनुज गुप्ता की मारुति सुजुकी सियाज कार घर के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर ऑनलाइन दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजकुमार को सौंपी गई। इंस्पेक्टर रमेश चंदर कौशिक के नेतृत्व में और एसीपी विनिता त्यागी की निगरानी में एसआई राहुल गर्ग और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान चोरी की गई कार बुराड़ी के केशव नगर में खड़ी मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को चोरी की कार समेत धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और एक संगठित गिरोह बनाकर दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चोरी करते थे। ये चोरी की कारें अपने दूसरे साथियों को बेच देते थे, जो इन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। spare parts भी मायापुरी कार मार्केट में बेचे जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई अन्य तीन कारें भी बरामद की गई हैं।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने चोरी के लिए डुप्लीकेट रिमोट की मशीन का इस्तेमाल किया और चोरी की गाड़ियों को छुपाने के लिए अपने जानकारों की मदद ली। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक कार, मोबाइल फोन और डिवाइस भी जब्त कर लिए हैं। इस गिरफ्तारी से रूप नगर, भारत नगर, कीर्ति नगर और बुध विहार थानों में दर्ज चार वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हो गया है।

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य गाड़ियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि वाहन चोरी करने वाले ऐसे गैंग पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार