इंटरस्टेट कुख्यात अपराधी बाबलू गिरफ्तार, 94 ग्राम सोना और ताले तोड़ने के औज़ार बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के सागरपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वांछित अपराधी बाबलू को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 94 ग्राम सोना, ताले तोड़ने के औज़ार और कैंची से बने विशेष चाबियाँ बरामद की गई हैं।

दरअसल, 17 अप्रैल को सागरपुर में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसमें शिकायतकर्ता वरुण अग्रवाल ने अपने बंद घर से करीब 500 ग्राम सोना, चांदी के सामान और 50 हजार रुपये कैश चोरी होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से तीन संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और लगातार निगरानी के जरिए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया।

पता चला कि चोरों ने एक चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस को चकमा देने के लिए वे निहाल विहार से धौला कुआं और मायापुरी के रास्ते सागरपुर पहुंचे थे। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के ज़रिए पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबलू का पता मध्यप्रदेश के ओझर गांव में लगाया।

बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने गांव में स्थानीय लोगों के विरोध और आरोपी की चालाकियों के बावजूद उसे पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में बाबलू ने अपना जुर्म कबूल किया और सोने की बरामदी भी उसी की निशानदेही पर हुई।

बबलू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में हथियार अधिनियम के मामलों में वांछित रहा है। उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन