एंटी स्नैचिंग सेल ने हरियाणा में तस्करी के लिए देशी शराब के बड़े जखीरे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया


दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट जिले की एंटी स्नैचिंग सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में हरियाणा में अवैध शराब सप्लाई करने वाले अनिल (40) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30 कार्टन यानी 1500 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई है, जो खासतौर पर हरियाणा में बेची जानी थी। साथ ही अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक हुंडई कार भी जब्त की गई है।

एंटी स्नैचिंग सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर धौलाकुआं से सफदरजंग एनक्लेव की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने दुर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर अनिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि यह शराब गुड़गांव के विभिन्न दुकानों से खरीदी गई थी और इसे सफदरजंग इलाके में मुनाफा कमाने के लिए बेचना था।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है ताकि अवैध शराब की आपूर्ति का पूरा नेटवर्क सामने आ सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन