कचरा पार्क डकैती का खुलासा: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में पांच नाबालिग लुटेरों को दबोचा

उत्तर जिला दिल्ली की सराय रोहिल्ला पुलिस ने इंदरलोक इलाके में हुई डकैती की वारदात को महज 24 घंटे के अंदर सुलझाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो स्कूल छोड़ चुके हैं और नशे की लत में पड़कर अपराध के रास्ते पर उतर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल चाकू और घटना के वक्त पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

दरअसल, 20 जुलाई 2025 को दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि कचरा पार्क, इंदरलोक में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया है। घायल युवक शोहराब आलम ने पुलिस को बताया कि वह शाहजादा बाग इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 19-20 जुलाई की रात करीब 10 बजे जब वह कचरा पार्क से होकर गुजर रहा था, तभी चार लड़कों ने उसे घेर लिया। एक ने उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि दो लड़कों ने उसके हाथ-पैर कसकर जकड़ लिए और चौथा उसकी जेबें खंगालने लगा। जब शोहराब ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से उसके हाथ और घुटने पर हमला कर दिया और उसका इनफिनिक्स मोबाइल छीनकर फैक्ट्री एरिया की तरफ भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही सराय रोहिल्ला थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इंदरलोक पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई विपिन शौकीन के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विकास राणा (SHO/PS सराय रोहिल्ला) और एसीपी अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला, लेकिन टीम ने आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। इससे आरोपियों के भागने का रास्ता ट्रैक हुआ और यह भी पता चला कि कुल पांच लड़के घटना में शामिल थे। गुप्त सूचना और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर टीम ने रेलवे लाइन दया बस्ती के पास से दो नाबालिगों को दबोच लिया, जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बाकी तीन साथियों के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

पकड़े गए सभी आरोपी 14 से 17 साल की उम्र के हैं और दिल्ली के ही अलग-अलग झुग्गी इलाकों में रहते हैं। पूछताछ में इन नाबालिगों ने कबूल किया कि वे ड्रग्स और शराब की लत पूरी करने के लिए रात के वक्त सुनसान जगहों पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। वे लूटे गए मोबाइल को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।

दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे में न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि पीड़ित का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर एक बड़ी सफलता दर्ज की है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार