कर्णकुंभ-तृतीय: कर्ण कायस्थ समाज का गौरवपूर्ण आयोजन संपन्न

नई दिल्ली। कर्ण कायस्थ समाज परंपरा एवं आधुनिकता में समन्वय करते हुए स्वयं को समर्थ बनाते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाए, इस आह्वान के साथ कर्णकुंभ-तृतीय का रविवार को समापन हो गया। इस द्विदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया था।दूसरे दिन के प्रथम सत्र का विषय था—कला क्षेत्र एवं कर्ण कायस्थ। इस सत्र की अध्यक्षता इतिहासकार भैरब लाल दास ने की एवं संचालन बिभा लाल ने किया। वक्ता थे—चित्रकार रवीन्द्र दास, लेखिका चंदना दत्त, तकनीकी विशेषज्ञ विजय बाबू एवं संपादक मुकेश दत्त। दूसरे सत्र का विषय था—प्रवासी कर्ण कायस्थ : समस्या एवं समाधान। इस सत्र की अध्यक्षता कुमार कनक किशोर ने की एवं संचालन केके कर्ण ने किया। वक्ता थे—शिवभूषण लाल, जीवेन्दु प्रसाद कर्ण, मदन चौधरी एवं अमर कुमार दास। तीसरे सत्र में कोहबर पर केंद्रित मिथिला चित्रकला के बारे में निभा लाभ एवं अलका दास ने अपने विचार रखे। कर्णकुंभ में बिहार सरकार से बापू मंडप में दांडी यात्री कारोबाबू तथा मैथिली दधीचि भोलालाल दास की प्रतिमाएं लगाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। कर्ण कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएमएल दास ने यह प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं राष्ट्रीय महासचिव आशीष नीरज ने किया।इस कार्यक्रम में कर्ण कायस्थ समाज के आधारस्तंभ गोपेश्वर लाल दास (राजनीति), अश्विनी कुमार दास (समाजसेवा), ध्रुव नारायण लाल (शिक्षा), मिथिला चौधरी (राजनीति) एवं शम्भू सौरभ (गीतकार) को कर्णश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, राजीव रंजन दास (चिकित्सा), संजय लाभ (चिकित्सा), प्रबुद्ध सौरभ (साहित्य), प्रकाश चंद्रा (शिपिंग), नवीन चंद्रा (माइनिंग), राजीव कुमार कंठ (शिक्षा), मनीष रित्विक (सॉफ्टवेयर), संतोष कुमार कर्ण (फिजिक्स), ज्योति सिन्हा (मिथिला चित्रकला) एवं आशा दास (क्रिकेट कोच) को कर्ण अचीवर सम्मान से सम्मानित किया गया।साहित्यिक सत्र में केकेएम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद दास के संयोजन में युवा कवि प्रबुद्ध सौरभ ने काव्य पाठ कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक सत्र में केकेएम की राष्ट्रीय सचिव इरा मल्लिक के संयोजन में विभिन्न मांगलिक अवसरों पर गाए जाने वाले मैथिली पारंपरिक गीतों की सामूहिक प्रस्तुति हुई। रंजीत लाल एवं हिमांशु कर्ण के संचालन एवं विशाखा प्रसून के संयोजन में मिथिला चित्रकला से सज्जित परिधान पहनकर महिलाओं ने रैम्पवाक कर समा बांध दिया। कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष विकास लाल के संयोजन में बॉलीवुड गायिका स्तुति सिन्हा ने मैथिली एवं हिंदी में गीत गाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया।केकेएम दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अनिल दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’