क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: विजय नगर से 164 किलो अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की नॉर्थ-रेंज-II टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय नगर इलाके से 164 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को एसआई बलराज को गुप्त सूचना मिली कि विजय नगर में कुछ लोग अवैध पटाखों की सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व और एसीपी नरेंद्र बेनिवाल की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई बलराज, एसआई प्रीतम, एसआई नरेंद्र पाल सिंह और एचसी विकास शामिल थे।

रेड के दौरान पुलिस ने विजय नगर की डबल स्टोरी कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों – 29 वर्षीय ललित कुमार गुलाटी और 29 वर्षीय मुकुल वासन को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 164 किलो प्रतिबंधित पटाखे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह माल गुरुग्राम से खरीदा था और त्योहारी सीजन में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एफआईआर नंबर 272/25 दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि दिल्ली की हवा को और जहरीली होने से बचाया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन