खूंखार गैंगस्टर ‘पम्पू’ दिल्ली से गिरफ्तार, हत्या और गैंगवार में रहा है मोस्ट वांटेड


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात और बेहद खतरनाक गैंगस्टर राकेश कादियान उर्फ पम्पू को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए चर्चित दीपक उर्फ भांजा हत्याकांड का आरोप है, जिसमें वह फरवरी 2025 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर सोनीपत पुलिस ने ₹20,000 का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस ने पम्पू के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक ब्रेजा कार बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर रोहिणी इलाके से उसे पकड़ा गया, जहां वह गैंग को फिर से सक्रिय करने की योजना बना रहा था।

राकेश उर्फ पम्पू का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। 2010 में अपने चाचा की हत्या के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। 2014 में अपने साले की हत्या का बदला लेने के लिए वह लगातार गैंगवार में शामिल रहा। 2023 में दिल्ली में गैंग को खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 2025 में दीपक उर्फ भांजा की हत्या के बाद से वह फरार था।

पम्पू के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, गैंग गतिविधियों सहित 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य गैंग सदस्यों और मामलों की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन