घोषित अपराधी राहुल गिरफ्तार, स्क्रैप चोरी और साजिश का था मास्टरमाइंड


दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक साल से अधिक समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर स्क्रैप से भरी एक गाड़ी की साजिशन चोरी और संपत्ति के दुरुपयोग का गंभीर आरोप है। मामला PS अलीपुर का है, जहां 2024 में एक वाहन चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जांच के दौरान सामने आया कि वाहन मालिक मुकुल ने ही आरोपी राहुल के साथ मिलकर तांबे के स्क्रैप को गायब कर साजिश रची थी।

बाद में केस में धोखाधड़ी, साजिश और संपत्ति के दुरुपयोग जैसी कई धाराएं जोड़ी गईं। मुकुल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसका साथी राहुल फरार हो गया था। उसे कोर्ट ने मई 2025 में घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

क्राइम ब्रांच की NR-II टीम ने लगातार निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर आखिरकार राहुल को कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया से धर दबोचा।

राहुल पहले भी हरियाणा में इसी तरह की वारदात में शामिल रह चुका है। शादीशुदा और दो बच्चों का पिता राहुल, आसान पैसे कमाने की चाहत में जुर्म की राह पर चल पड़ा था। अब उसे उसके किए की सजा का इंतजार है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन