जस्टिस विजेंद्र जैन जी की धर्मपत्नी स्व. कुमुद जैन की प्रेयर मीटिंग में न्यायमूर्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

दिल्ली। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विजेंद्र जैन जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय कुमुद जैन जी की स्मृति में रविवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में प्रेयर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से कई न्यायमूर्ति, वरिष्ठ न्यायविद एवं गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं और सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “चंडीगढ़ में मैंने कुमुद जी के भीतर अद्भुत नेतृत्व क्षमता देखी थी। वे न केवल मिलनसार थीं, बल्कि दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। उनका जीवन सेवा और सहयोग की मिसाल है।

”इस अवसर पर न्यायमूर्ति नवाब सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और कुमुद जैन जी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

सभा में स्व. कुमुद जैन जी के पुत्र रोहित जैन अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। वहीं उनकी पौती अनन्या जैन ने दादी के साथ बिताए सुनहरे पलों को साझा किया और पुरानी तस्वीरें दिखाकर सभी को भावुक कर दिया।

सभा में न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर ने भी अपनी संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी अतिथियों ने कुमुद जैन जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भी अपने शोक संदेश भेजकर कुमुद जैन जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी