जाग्रति वाहिनी फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रही है अनुकरणीय कार्य : साकेत कुशवाहा कुलपति

( भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ ने लद्दाख यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० साकेत कुशवाहा को यूनिवर्सिटी के कुशल नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मोमेंटो एवं मैडल से सम्मानित किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा इको फ्रेंडली पेन एवं पेंसिल की मुक्त कंठ से प्रशंशा की और इस रचनात्मक प्रयास के लिए फाउंडेशन की चेयरपर्सन आशा सिंह एवं उपाध्यक्ष अविनाश जॉली को दी बधाई )

देश की अग्रणी सामाजिक संस्था के राजधानी दिल्ली – मुख्यालय वसंत लेन में लद्दाख यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० साकेत कुशवाहा ने स्किल सेंटर में दौरा किया और उनके द्वारा एक फ्रेंडली प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी ली। फाउंडेशन की चेयरपर्सन आशा सिंह ने अपने प्रोजेक्ट की विस्तृत्व जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि प्रोजेक्ट के माध्यम से दस अंडर प्रिविलेज महिलाओं के आत्म निर्भर बनाया गया है जिन्हे केंद्र में पेन , पेंसिल , थर्मोकोल मिश्रित हलके गमले बनाने के लिए परीक्षण दिया जाता है और फिर कच्चा माल उनके घर पर उपलब्ध करवाकर पेन , पेंसिल , थर्मोकोल मिश्रित हलके गमले बनाये जाते है। चेयरपर्सन आशा सिंह ने बताया कि उनकी सराहना में नॉर्थन रेलवे वीमेन’स एसोसिएशन भी हकदार है जिन्होंने हमारे प्रयास को पंख लगाए और हमें प्रोजेक्ट के लिए स्थान दिया।
प्रो० साकेत कुशवाहा फाउंडेशन के प्रयास से न केवल प्रसन्न हुए अपितु उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी को उनके प्रोजेक्ट से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने विशवास दिलाया कि यूनिवर्सिटी उनके उत्पाद खरीद कर छात्र -छात्राओं , फैकल्टी सदस्यों एवम अन्य स्टाफ को भी पर्यावरण -दूत बनाकर पर्यावरण का सन्देश जन जन तक पहुचायेंगे तथा उनकी टीम को भी लद्दाख आमंत्रित करेंगे।
इस अवसर पर भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ ने लद्दाख यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० साकेत कुशवाहा को यूनिवर्सिटी के कुशल नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मोमेंटो एवं मैडल से सम्मानित किया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन