जेडीएमसी की पूर्व छात्राएं जीवन के सभी क्षेत्रों में चमक रही हैं : प्रिंसिपल प्रोफेसर स्वाति पाल

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की अल्युमनाय संस्था ने किया अल्युमनाय मीट का आयोजन : जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की अल्युमनाय संस्था ने बड़े धूमधाम से हयात सेंट्रिक जनकपुरी होटल में अपने पूर्व छात्राओं का एक सम्मिलन समारोह और भेंट मुलाक़ात गीत संगीत व आत्मीय संयोजन की गतिविधियों से लबरेज़ एक अल्युमनाय मीट का आयोजन किया

इस अवसर पर संस्थान की मुखिया प्रिंसिपल प्रोफेसर स्वाति पाल ने अपने संबोधन में सभी पूर्व छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज की वर्तमान उपलब्धियों को साझा करते हुए बहुत गर्व महसूस किया, जैसे कि उज्बेकिस्तान, भूटान और कोलंबो के विश्वविद्यालयों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, जिसके परिणामस्वरूप उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे कॉलेज हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रयास करता रहा है और एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में कॉलेज की नींव रखने में पूर्व छात्राओं की भूमिका क्या रही है।उन्होंने पूर्व छात्राओं से महाविद्यालयों में वर्तमान गतिविधियों के लिए और अधिक प्रेरणादायी भूमिका निभाने का अनुरोध किया तथा इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि जेडीएमसी की पूर्व छात्राएं जीवन के सभी क्षेत्रों में चमक रही हैं, चाहे वह कानून, शिक्षा, उद्यमिता, मनोरंजन, प्रबंधन और सशस्त्र सेनाएं हों।

अल्युमनाय संस्था की अध्यक्ष प्रोफेसर संध्या गर्ग ने भी पूरी सभा को ना केवल संबोधित किया बल्कि कॉलेज के इतिहास और वर्तमान को सुंदर ढंग से प्रोत्साहित करते हुये भविष्य की नवीन योजनाओं पर भी हमारा उत्साहवर्धन किया। हम कुल मिलाकर 300 छात्राओं ने इस प्रेम प्रीतिकर शाम का एक साथ आनंद लिया। कुछ विशेष मजेदार गतिविधियों द्वारा अल्युमनाय छात्राओं का मनोरंजन भी किया गया। वरिष्ठ अल्युमनाय सदस्यों पूर्व अध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा, डॉ शारदा गौतम , और श्रीमती उषा राजपूत को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। सभी बैच की 70 के दशक से वर्तमान समय की छात्राओं ने बहुत उल्लास से इस समारोह भव्य आयोजन किया। ऐडमिन स्टाफ एडवाइजर एवं अन्य विभागीय साथियों ने भी मनोबल बढ़ाया और सबको विशेष सहयोग दिया।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ