जॉब के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश: शाहदरा साइबर पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी दबोचा, ₹1.51 लाख की ठगी उजागर

दिल्ली के शाहदरा साइबर पुलिस स्टेशन ने जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला उस समय सामने आया जब पूर्वी रोहताश नगर की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि नौकरी के आवेदन के बहाने उसे एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 8 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए ₹1,51,018 निकाल लिए गए।

शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने जांच शुरू की और बैंक ट्रांजैक्शनों का विश्लेषण करते हुए पाया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था। जांच के दौरान आरोपी केशव कुमार कर्ण (28) की पहचान हुई, जिसे पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक बैंक में कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करता था और उसके खाते का इस्तेमाल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की रकम जमा करने और निकालने के लिए किया गया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने पैसे निकालने के बाद एटीएम कार्ड नष्ट कर दिया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। साइबर ठग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को वर्क फ्रॉम होम या नौकरी का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजते हैं और इसी के जरिए उनके बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बनाकर ठगी को अंजाम देते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन