टिकरी बॉर्डर से लापता नाबालिग लड़की बरामद, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत परिजनों से मिलवाया गया

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने एक 14 वर्षीय लापता नाबालिग लड़की को महज एक दिन के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला और उसे उसके परिजनों से मिलवा दिया। यह सराहनीय कार्य “ऑपरेशन मिलाप” के तहत किया गया।

2 मई को पालम गांव थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम ने परिजनों और दोस्तों से बातचीत की, गुप्त सूत्रों को सक्रिय किया, और लड़की की तस्वीरें विभिन्न संस्थानों व लोगों तक पहुंचाईं। लगातार प्रयासों के बाद लड़की को 3 मई को टिकरी बॉर्डर से ढूंढ निकाला गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि घर में पाबंदियों के चलते उसने भागने का फैसला किया था।

सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन