दिल्ली के आनंद विहार में मोबाइल स्नैचर रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बच नहीं पाया आरोपी

नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। थाना पाटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (PIA) की टीम ने आनंद विहार सब्जी मंडी के पास गश्त के दौरान एक मोबाइल स्नैचर को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी और छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय सनी के रूप में हुई है, जो मदन विहार, आई.पी. एक्सटेंशन, दिल्ली का निवासी है। आरोपी ने एक राहगीर शिवम से मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान पुलिस टीम — एचसी विकास ढाका और कांस्टेबल जतिन — इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया, स्कूटी से गिर पड़ा और भागने की कोशिश में पकड़ा गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक ओप्पो A59 मोबाइल और JH18G सीरीज की होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण इस वारदात को अंजाम दिया।

थाना पाटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन