दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में लूट की वारदात नाकाम, पेट्रोलिंग पुलिस ने तीन लुटेरे रंगे हाथों दबोचे

राजधानी दिल्ली में सक्रिय चोर-उचक्कों पर पुलिस की मुस्तैदी भारी पड़ गई। मंदिर मार्ग थाने की पेट्रोलिंग टीम ने आधी रात को लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे तीन लुटेरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन और नगदी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई की रात करीब 12 बजे एएसआई राजेश कुमार और एएसआई अनिल कुमार मंदिर मार्ग इलाके में कालेवा चौक, शहीद भगत सिंह मार्ग के पास गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने एक व्यक्ति को ई-रिक्शा का पीछा करते और मदद के लिए चिल्लाते देखा। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा को रोककर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पीड़ित की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई, जो मूलरूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम के एक होटल में शेफ के तौर पर काम करता है। वह अपने भाई से मिलने दिल्ली आया था। आरके आश्रम मेट्रो से उतरने के बाद उसने ई-रिक्शा लिया। रास्ते में ड्राइवर ने दो संदिग्ध सवारियों को बैठा लिया। कुछ दूर जाकर ड्राइवर ने दोनों को इशारा कर दिलीप से मोबाइल और 400 रुपये छीन लिए और उसे मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 3 के पास धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

लुटेरों में ई-रिक्शा चालक गफ्फूर अली (35) शाहबाद डेयरी बवाना रोड का रहने वाला है। दूसरा आरोपी रितिक उर्फ गोलू (26) पहाड़गंज इलाके का रहने वाला है, जो पहले भी मंदिर मार्ग थाने के एक केस में शामिल रह चुका है। तीसरा आरोपी संजय उर्फ मुन्ना (22) आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के आसपास ही झुग्गियों में रहता है और उस पर पहले से दो केस दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल, नगदी और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त कर लिया है। मंदिर मार्ग थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में खूब सराहना हो रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी