दिल्ली के महेंद्र पार्क में अपराध की पटकथा पर पुलिस का करारा वार: दो बदमाश हथियार और चोरी की गाड़ियों समेत गिरफ्तार

दिल्ली। नशे और जल्दी कमाई की हवस में लिप्त दो शातिर बदमाशों को नॉर्थ-वेस्ट जिले की महेंद्र पार्क पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए इलाके में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक बटन से चलने वाली चाकू, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की है।

महेंद्र पार्क थाने के एनएस मंडी पुलिस चौकी के स्टाफ ने इलाके में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ा दी थी। 19 जुलाई की रात इंस्पेक्टर विजय शणवाल और एसीपी शालीमार बाग के निर्देशन में एसआई सचिन, हेड कांस्टेबल सुनील, महेश और कांस्टेबल भूपेंद्र व दशरथ टीम के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि एक युवक अवैध चाकू के साथ इलाके में वारदात की फिराक में घूम रहा है। शिमला गेट के पास संदिग्ध हालात में युवक को देख पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से बटन से खुलने वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान शेख सलीम उर्फ भांडे (23) के रूप में हुई जो पहले भी लूट के केस में शामिल रह चुका है। आरोपी ने माना कि वह जल्द पैसे कमाने के लिए वारदात करने आया था। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान उसी इलाके में गश्त कर रही टीम की नजर एक बाइक सवार पर पड़ी, जो पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसे पीछा कर दबोच लिया। आरोपी की पहचान शेख अलाउद्दीन (25) के रूप में हुई, जो पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा। बाइक का नंबर चेक करने पर वह चोरी की निकली, जो महेंद्र पार्क थाने में दर्ज चोरी के केस में तलाश की जा रही थी। पूछताछ में अलाउद्दीन ने दूसरी चोरी भी कबूली, जिसके आधार पर पुलिस ने उससे एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की, जो प्रशांत विहार थाने में चोरी के केस में दर्ज थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका मकसद नशे की लत पूरी करने के लिए जल्दी पैसे कमाना था।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इनका नेटवर्क और वारदातें तो नहीं हैं। नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त करने में कामयाब साबित हो रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन