दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 13 अवैध पिस्टल के साथ दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली, 9 नवंबर 2024 – दिल्ली पुलिस की एईकेसी, क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ा हमला करते हुए दो कुख्यात हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक गिरोह का सरगना भी शामिल है, जिसके पास से कुल 13 देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह सरगना 2022 में हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए दंगों के दौरान भी अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल था। साथ ही, इसके गिरोह ने दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में दर्ज एक स्नैचिंग मामले को भी अंजाम दिया था।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए एईकेसी क्राइम ब्रांच को हथियार सप्लायरों पर शिकंजा कसने का निर्देश मिला। इसी कड़ी में खुफिया जानकारी जुटाई गई और जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ की योजना बनाई। एक सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि एक वांछित अपराधी सलमान उर्फ लाला, जो अवैध हथियारों के साथ अक्सर स्नैचिंग और अन्य अपराधों को अंजाम देता है, सराय काले खां में किसी अपराधी से मिलने वाला है।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रियंका और एसीपी सुषील डायला के नेतृत्व में एसआई अंकुर यादव, एसआई विजय हुड्डा, एएसआई मोहम्मद तालिम सहित आठ पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। 5 नवंबर 2024 को सराय काले खां में की गई रेड में सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 1 देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ पीएस क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज की गई, साथ ही उसके गिरफ्तारी से प्रशांत विहार थाने में दर्ज स्नैचिंग का मामला भी सुलझ गया।

पूछताछ में सलमान ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्टल जहांगीरपुरी, दिल्ली के एक कुख्यात अवैध हथियार सप्लायर साकिल उर्फ सेर्नी से खरीदी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने एक जाल बिछाया और 6 नवंबर को जहांगीरपुरी इलाके में दबिश देकर साकिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 और अवैध देसी पिस्टल बरामद की गईं।

पूछताछ के दौरान साकिल ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सप्लायर है। पहले वह स्नैचिंग जैसे अपराधों में लिप्त था, लेकिन धीरे-धीरे उसने खुद को अवैध हथियारों की सप्लाई के व्यवसाय में लगा लिया। वह अन्य राज्यों से कम कीमत में देसी पिस्टल खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचता था। उसकी गहरी नेटवर्किंग के चलते उसे लगातार ऑर्डर मिलते रहते थे। साकिल पर पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, चोट और चोरी के कुल 17 मामले दर्ज हैं, वहीं सलमान पर भी 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

साकिल उर्फ सेर्नी ने दिल्ली-एनसीआर में एक गहरी अवैध हथियार सप्लाई की चेन तैयार की थी। वह अन्य राज्यों से सस्ते दामों पर पिस्टल खरीदकर यहां ऊंचे दामों में बेचता था। जांच में खुलासा हुआ कि जहांगीरपुरी दंगों के दौरान भी साकिल ने हथियारों की सप्लाई की थी। इसके अलावा, 2022 में उसने पुलिस पर भी गोली चलाई थी, जिसमें वह गिरफ्तार हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद