दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, तीन ठग झारखंड से गिरफ्तार

दिल्ली की साइबर थाना साउथ-वेस्ट टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर जालसाजों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को जल कनेक्शन काटने की धमकी भरे मैसेज भेजते थे और कॉल पर खुद को दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बताकर एक नकली .APK फाइल इंस्टॉल करवाते थे।

जैसे ही पीड़ित उस ऐप के जरिए अपने बैंक डिटेल्स भरते, आरोपी उनके खाते से मोटी रकम उड़ा लेते थे। ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति से ₹38,161 की ठगी हुई, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर तीनों आरोपियों—रवि मंडल, रमेश कुमार मंडल और महेन्द्र कुमार मंडल—को गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके पास से 13 स्मार्टफोन, एक टैबलेट और कॉलिंग डिवाइस बरामद किए हैं। बरामद उपकरणों में सैकड़ों लोगों की बैंकिंग जानकारी, वाटर कनेक्शन उपभोक्ताओं के डाटा बेस, इनक्रिमिनेटिंग चैट्स और .APK फाइल्स पाई गईं।

इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी साइबर क्राइम के कई मामले दर्ज हैं। अब तक 35 एनसीआरपी शिकायतें इनसे जुड़े नंबरों से जुड़ी पाई गई हैं। पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी