दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात ऑटो लिफ्टर मो. मिकाइल गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तर जिला की AATS टीम ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी मो. मिकाइल चोरी की बाइक पर घूमते हुए अपने अगले शिकार की तलाश में था, लेकिन गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे तिमारपुर इलाके से धर दबोचा।

11 अप्रैल की शाम करीब 5:45 बजे AATS/North District को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर तिमारपुर इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एएसआई शेर हसन, हेड कांस्टेबल विशाल और कांस्टेबल राहुल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को सीजीएचएस डिस्पेंसरी के सामने से पकड़ा। उसके पास से बरामद बाइक (Honda CD) की जांच करने पर पता चला कि वह वाहन 30 मार्च को सुभाष प्लेस थाने के तहत चोरी हुआ था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक शकरपुर की झुग्गी बस्ती से दो हफ्ते पहले चोरी की थी और वह लगातार दोपहिया वाहन चोरी कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर तिमारपुर के एक खाली प्लॉट से दो और स्कूटी—एक हीरो डुएट और एक होंडा एक्टिवा भी बरामद की गईं, जो आदर्श नगर और मॉरिस नगर थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।

20 वर्षीय आरोपी मो. मिकाइल, निवासी संगम विहार वज़ीराबाद, दिल्ली को तिमारपुर थाने में BNSS की धारा 35.1(e) और 106 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ सुभाष प्लेस, आदर्श नगर और मॉरिस नगर थाना क्षेत्रों में दर्ज तीन वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हो गया है।

उत्तर जिला पुलिस की यह कार्रवाई दिल्ली में वाहन चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी