दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: एटीएम और मोबाइल शोरूम में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके सरगना फरमान और उसके करीबी साथी आसिफ को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया एटीएम मशीन, एक क्रेटा कार, फर्जी नंबर प्लेट्स, अपराध में इस्तेमाल किए गए औजार और एटीएम को ढकने वाली काली पॉलीथीन भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को गोविंदपुरी इलाके के कोटक महिंद्रा एटीएम से मशीन चोरी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। फरमान और आसिफ की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने न केवल इस वारदात की बात कबूल की, बल्कि दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में शोरूम में करोड़ों की मोबाइल चोरी और अन्य एटीएम में चोरी की कोशिशों का भी खुलासा किया।

गिरफ्तार फरमान का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है। वह पहले कबाड़ी का काम करता था, लेकिन जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में अपराध की दुनिया में उतर गया। अब तक हत्या, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 25 मामलों में उसका नाम आ चुका है। वहीं, उसका साथी आसिफ भी हत्या और डकैती जैसे 5 संगीन मामलों में शामिल रह चुका है।

फिलहाल पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और यह जांच की जा रही है कि चोरी किए गए मोबाइल कहां बेचे गए। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देता था और हर बार ठिकाना बदलता रहता था, जिससे पकड़ में न आए।

इस गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    उत्तर-पश्चिम जिले के केशव पुरम थाना पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर हुई चोरी का मामला महज 6 घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस…

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली के गोल्फ लिंक इलाके में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047