दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से छत्तीसगढ़ की लापता नाबालिग मिली

दिल्ली के सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ से लापता हुई नाबालिग लड़की को सफलतापूर्वक ढूंढकर उसके परिजनों से मिलाया। यह कार्रवाई “ऑपरेशन मिलाप” के तहत की गई। 11 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाने से सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की लापता है और उसकी लोकेशन दिल्ली के सरोजिनी नगर क्षेत्र में है।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें पीएसआई मोहित और महिला कांस्टेबल निशा शामिल थे। टीम ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से लड़की को कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि उसने परिजनों से विवाद के बाद घर छोड़ा था। मेडिकल जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को उसके माता-पिता की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस की इस मानवीय और सतर्क कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन