दिल्ली पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया, ऑनलाइन दोस्त से मिलने के लिए घर छोड़ा था।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने महज 10 दिनों में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। लड़की 30 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से लापता हो गई थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का सहारा लेते हुए लड़की को दिल्ली के महरौली क्षेत्र स्थित पार्क मेट्रो स्टेशन से खोज निकाला।

पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आई कि लड़की पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर घर छोड़ने का फैसला लिया था। उसने अपने परिवार से बिना बताए गुजरात जाने की योजना बनाई थी, जहां वह एक ऑनलाइन दोस्त से मिलने वाली थी। हालांकि, उस व्यक्ति से मुलाकात नहीं हो पाई और लड़की बिना किसी दिशा-निर्देश के दिल्ली वापस लौट आई।

दिल्ली पुलिस ने लड़की को सुरक्षित रूप से आदर्श नगर थाना में पहुंचाया, जहां उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के महत्व को लेकर एक संदेश जारी किया है। पुलिस ने कहा, “हमारी प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी और बच्चों के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हम पूरी तरह से तत्पर हैं।”

यह घटना इस बात का प्रतीक है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवारों और पुलिस दोनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    नई दिल्ली, 15 जुलाई। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत महज 72 घंटे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा